रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड

शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: रविवार को 69वें फिल्म फेयर फिल्म अवॉर्ड का एलान किया गया। गुजरात में आयोजित इस अवॉर्ड समारोह में आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। ये अवॉर्ड उन्हें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फ़िल्म में उनके अभिनय के लिए मिला।

वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सपोर्टिंग रोल) का ख़िताब विक्की कौशल को फिल्म डंकी में उनके अभिनय के लिए उन्हें दिया गया है। शबाना आज़मी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (सपोर्टिंग रोल) का अवॉर्ड फ़िल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उनके अभिनय के लिए दिया गया है।











