संगम घुमने आये पति पत्नी में हुई आपसी कलह तो गुस्से में पत्नी ने लगा दिया यमुना के गहरे पानी में छलांग, पीएसी के जवानों ने बचाया जान पर खेल कर उसकी जान

अबरार अहमद
प्रयागराज: 42 वाहिनी पीएसी द्वारा प्रयागराज में पानी में डूब रही एक महिला को सकुशल बाहर निकला। महिला अपने पति से कलह के बाद यमुना नदी में कूद कर आत्महत्या करना चाहती थी। इसी दरमियान उसको कूदता देख पीएसी के जवानों ने पानी में छलांग मार दिया और उसको डूबने से बचा लिया।

इधर महिला को कूदता देख शोर शराबा होने लगा। इसकी आवाज़ सुन कुछ अन्य ड्यूटीरत जवानो ने घटना की सुचना दलनायक मिथिलेश राय को दिया और वह अन्य जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद उनके द्वारा घटना की सुचना उच्च अधिकारियों को फोन पर दिया गया और एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया गया।











