हत्या के प्रयास मामले में आशु चौबे और सोनू यादव चढ़े पुलिस के हत्थे

रियाज़ अहमद
गाजीपुर: गाजीपुर के मुहब्ब्दाबाद थाने के आज दर्ज हुवे मारपीट, हत्या के प्रयास और एससी/एसटी सहित अन्य गम्भीर आरोपों के अभियुक्तों आशु चौबे और सोनू यादव को घटना के संज्ञान आने के थोड़ी देर बाद ही मुहम्मदाबाद पुलिस ने धर दबोचा है।

पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया, जहा से अदालत द्वारा अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में जाँच जारी है।











