प्रदर्शन करने दिल्ली आ रहे किसानो को नोएडा बॉर्डर के पास पुलिस द्वारा रोका गया, देखे प्रदर्शनकारी किसानो के भीड़ की तस्वीर

मिस्बाह बनारसी
डेस्क: विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली आ रहे किसानों को नोएडा बॉर्डर के पास गुरुवार दोपहर रोका लिया गया है। हज़ारो किसानों को नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास रोका गया है। ये किसान दिसंबर 2023 से ज़मीन के बदले मिलने वाले मुआवज़े को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

#WATCH | UP farmers marching towards Parliament stopped by police in Noida
The farmers are protesting over their various demands including hiked compensation pic.twitter.com/fwdQ2mVM4R
— ANI (@ANI) February 8, 2024
नोएडा के डीआईजी शिवहरी मीणा ने कहा, ‘गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। 24 घंटे के लिए सारे बॉर्डर सील किए गए हैं। भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। निश्चित रूप से सुरक्षा पुख्ता की गई है। किसानों से भी बात की गई है। दिल्ली जाने वाली गाड़ियों को चेक किया जा रहा है ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।’











