हिमांचल सरकार ने दिया पशु पालको को बड़ा तोहफा, गाय और भैस के दूध की एम्एसपी में बड़ा इजाफा

मिस्बाह बनारसी
डेस्क: हिमाचल प्रदेश सरकार ने गाय और भैंस के दूध पर एमएसपी बढ़ाने का फ़ैसला किया है। गाय के दूध पर एमएसपी में जहां नौ रुपये का इजाफ़ा किया गया है वहीं भैंस के दूध पर इसमें 17 रुपये की भारी वृद्धि की गई है।

अब तक राज्य सरकार गाय के दूध पर 36 रुपये एमएसपी देती थी, जबकि भैंस के दूध पर यह 38 रुपये थे। सीएम सुक्खू ने एलान किया कि 1 अप्रैल 2024 से गाय के दूध पर 45 रुपये जबकि भैंस के दूध पर 55 रुपये एमएसपी दिया जाएगा।











