मिस्बाह बनारसी
डेस्क: झारखंड के नए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य में जाति आधारित सर्वे के लिए हरी झंडी दे दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पर्सनल डिपार्टमेंट से इस बारे में एक प्रस्ताव बनाने को कहा है और इसे कैबिनेट बैठक में मंज़ूरी के लिए रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार की तर्ज पर राज्य में जाति आधारित सर्वे कराया जाएगा। बिहार में पिछले साल 7 जनवरी से 2 अक्टूबर तक सर्वे के आंकड़े इकट्ठा किए गए थे। उधर, चंपाई सोरेन रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने दिल्ली पहुंचे। साथ ही झारखंड के कांग्रेस विधायक भी दिल्ली हाईकमान से मिलने पहुंचे हैं और कहा जा रहा है कि गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी को लेकर उनकी शिकायतें हैं। लेकिन झारखंड के कांग्रेस इंचार्ज ग़ुलाम अहमद मीर ने कहा, ‘यह एक औपचारिक मुलाक़ात थी। अपने क्षेत्रों और पार्टी को लेकर विधायकों के कुछ मुद्दे थे। सरकार से कोई नाराजगी नहीं है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…