लोनी: बीआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न

सरताज खान
गाज़ियाबाद: लोनी इद्रापुरी स्थित बीआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बीती शाम एक भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के अलावा शिक्षा के प्रति जागरूकता एवम आत्मरक्षा पर बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति प्रदर्शित की।

इस अवसर पर सेल्फ फाइनेंस प्रोग्रेसिव स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन गाजियाबाद को भी आमंत्रित किया गया था। ज्ञात हो विद्यालय प्रबंधक परमेंदर शर्मा स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष है। इस अवसर जिले भर से एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी उत्सव में शामिल होकर छात्र छात्राओं की कला को सराहा। साथ साथ समस्त स्टाफ समेत जिला अध्यक्ष प्रमेंदर शर्मा को बधाई दी।
इस दौरान एसोसिएशन समेत कार्यक्रम मे आए मुख्य अतिथियो का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मंच से विद्यालय प्रबंधक श्री शर्मा ने बताया कि उन के सभी छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाता है कि वो विपत्ति में आत्मरक्षा के साथ दूसरो की मदद कर सके।











