राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर बोले कमलनाथ ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओ में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह’, भारी संख्या में शामिल होने की किया अपील

तारिक़ खान
डेस्क: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील की है। ग़ौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस के संगठन के ढांचे को बदला गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से कमलनाथ को हटाकर वहां जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं।
अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता श्री राहुल गांधी जी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं।
मैं मध्यप्रदेश की जनता…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 23, 2024
गौरतलब हो कि पिछले हफ़्ते कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं हालांकि उन्होंने बार-बार इस बात से इनकार किया। हालांकि इन अटकलों पर कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके पार्टी छोड़ने या बीजेपी में शामिल होने को लेकर सफाई भी दी और भरोसा जताया कि वो ऐसा नहीं करेंगे।











