आवामी पिछड़ा पार्टी का मनाया गया द्वितीय वर्षगांठ

रेयाज अहमद
गाजीपुर: आज गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद वारसी कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में आयोजित आवामी पिछड़ा पार्टी का द्वितीय वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आवामी पिछड़ा पार्टी के संस्थापक जिलानी राईनी ने किसानों के फसल पर सरकार से सब्सिडी की मांग की, जो किसानों के हित में बड़ी महत्वपूर्ण है।

समारोह के दौरान, किसानों को अंग वस्त्र के साथ-साथ भारतीय संविधान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अन्य किसानों ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीश राईनी और संचालन दिलशाद अंसारी ने किया।











