भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय खनिज विकास निगम स्क्रीनिंग प्लांट पर चट्टान धसने पर तीन मजदूरों की मौत और दो घायल

अनुराग पाण्डेय

डेस्क: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) में चट्टान धंसने से तीन मज़दूरों की मौत हो गई। खनिज निगम के अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया है। इस घटना में दो मज़दूर गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि किरंदुल शहर के पास एसपी-3 नामक नए स्क्रीनिंग प्लांट में काम चल रहा था, जहां हर दिन की तरह सैकड़ों मज़दूर मिट्टी और चट्टान की कटाई में लगे हुए थे। इसी दौरान एक बड़ी चट्टान धंस गई और उसके साथ ही कई मज़दूर भी पोकलेन मशीनों के साथ मलबे में दब गए।

जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन के अनुसार घटना की खबर मिलते ही मौके पर ज़िला प्रशासन और खनिज निगम का बचाव दल पहुंचा। इसके बाद मौके से तीन मज़दूरों के शव निकाले गये। मज़दूरों का कहना है कि अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जिनके लिए बचाव अभियान जारी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *