उत्तराखंड के हल्द्वानी में मदरसे को अवैध बता कर गिराए जाने पर बढ़ा बवाल, शहर में कर्फ्यू, दंगाईयो को देखते ही गोली मारने का आदेश, मुख्यमंत्री ने दिया जाँच के आदेश

शफी उस्मानी
डेस्क: उत्तराखंड के हलद्वानी में प्रशासन की ओर से गुरुवार को कथित रूप से एक अवैध मदरसा गिराए जाने के बाद बवाल की स्थिति हो गई है। स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये हैं। ज़िलाधिकारी ने इलाक़े में कर्फ़्यू के आदेश दिए हैं, जो गुरुवार रात 9 बजे से लेकर अगले आदेश तक लागू रहेगा।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन को उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा। pic.twitter.com/IxiQfPfHNR
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 8, 2024
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ये मदरसा अतिक्रमण करके बनाया गया था। मदरसा बनभुलपुरा पुलिस थाने के पास था। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान जारी कर रहा है कि प्रशासन की टीम न्यायालय के आदेश पर अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी, जहां कुछ अराजक तत्वों का पुलिस के साथ संघर्ष हुआ है।

Haldwani violence | Curfew imposed in Haldwani City area. The order came into effect at 9 pm tonight and will remain in place until further orders. #Uttarakhand pic.twitter.com/4438rPmv3r
— ANI (@ANI) February 8, 2024
बताया जा रहा है कि कई पत्रकार पुलिस तथा प्रशासन की टीम के साथ अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई को कवर करने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ घरों की छतों से उनके ऊपर पथराव शुरू कर दिया गया। जिसमे एक दर्जन से ज्यादा पत्रकार घायल हुए हैं। बहुत सारे पत्रकारों के वाहन भी उन क्षतिग्रस्त गाड़ियों में शामिल है जो बवाल करने वालों ने फूंक दिए हैं।
डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि आसपास के ज़िलों से अतिरिक्त पुलिस बल को हल्द्वानी भेजा गया है। राज्य सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है और अतिरिक्त केंद्रीय बल की चार कंपनी केंद्र सरकार ने उपलब्ध करवा दी है।











