दिन भर मुस्तैद रही वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट, चप्पे चप्पे पर रही नज़र

ए0 जावेद
वाराणसी: आज शुक्रवार और मुस्लिम संगठनो के द्वारा बंद के एलान ने कानून व्यवस्था हेतु पुलिस को एक चुनौती दिया था। जिसको आज वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने बखूबी अंजाम दिया। पुरे दिन पुरे नगर में पुलिस का चक्रमण जारी रहा।

इन सबके बीच वाराणसी पुलिस ने मुस्तैदी के साथ पूरा दिन गुज़ारा। संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त के अलावा ड्रोन कैमरों से निगरानी भी रखा जा रहा था। वही दूसरी तरफ चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद नज़र आई। इन सबके साथ वाराणसी में आज जुमा सकुशल गुज़र गया।











