प्रयागराज: संपन्न हुई पुलिस वालो की होली, जमकर उड़े रंग गुलाल

तारिक़ खान
प्रयागराज: होली के दिन जब सभी लोग हर्षोल्लास से होली मना रहे होते हैं, तब पुलिस बल सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर कार्यरत रहता है। इसलिए पुलिस के द्वारा होली का त्यौहार, होली के अगले दिन मनाया जाता है।

आज खेली गई होली में जमकर रंग अबीर और गुलाल उड़े. जिसमें पुलिस आयुक्त, प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त लाइंस के साथ अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।











