जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 10,000 लद्दाखवासी क्षेत्र में चीनी घुसपैठ और कॉरपोरेट द्वारा भूमि के कथित अधिग्रहण के खिलाफ ध्यानाकर्षण मार्च

सारा अंसारी
डेस्क: लेह में 21 दिनों के आमरण अनशन पर बैठे लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा है कि 10,000 लद्दाखवासी क्षेत्र में चीनी घुसपैठ और कॉरपोरेट द्वारा भूमि के कथित अधिग्रहण के दो मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मार्च करेंगे।

बताया गया है कि अगर वह बीमार पड़ गए तो मार्च आगे के लिए स्थगित किया जा सकता है। बताते चले कि सोनम वांगचुक जलवायु कार्यकर्ता है। उनसे प्रेरित होकर फिल्म ‘3 इडियट्स’ में फुनसुक वांगडू का किरदार आमिर खान ने निभाया था। सोनम वांगचुक के दुनिया भर में प्रशंसक है।











