रिश्तो को शर्मसार कर मौसा-भांजी के बीच बना अवैध सम्बन्ध, शादी के लिए भांजी ने डाला दबाव तो सचिन शर्मा ने कर दिया उसकी हत्या और लाश को फेक दिया खाली प्लाट पर, ऐसे आया पुलिस की पकड में

सबिया अंसारी
डेस्क: बिजनौर में रिश्तों को कलंकित करने का खौफनाक मामला सामने आया है जहाँ एक मौसा ने पहले अपनी भांजी से अवैध संबंध बनाए और जब भांजी ने शादी का दबाव बनाया तो पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी। मौसा ने कत्ल के बाद युवती की लाश को नदी किनारे एक प्लाट में फेंक दिया ताकि उस पर कोई शक ना कर सके। युवती की लाश के पास से मिली एक डायरी ने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

इस दौरान दोनों में अवैध संबंध हो गए। जिस वजह से यह मामला अन्य लोगों को पता लगा तो साढ़ू सचिन शर्मा ने वैशाली से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी और लाश को यहां नदी किनारे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में वैशाली के मौसा सचिन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी संजीव वाजपेई के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने बताया की वैशाली उससे शादी करने और हरिद्वार उसके साथ रहने का दबावा बन रही थी इसलिए उसने पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी और लाश को यहां फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशान देही पर मृतका वैशाली का बैग भी बरामद कर लिया है।











