नोएडा के फ्लैटों पर मालिकाना हक के लिए स्थानीय निवासियों ने शुरू किया ‘नो रजिस्ट्री, नो वोट’ अभियान

आदिल अहमद
डेस्क: लोकसभा चुनाव से पहले नोएडा के फ्लैटों का मालिकाना हक पाने के लिए नोएडा के निवासियों ने ‘नो रजिस्ट्री, नो वोट’ अभियान शुरू किया है। नोएडा और आसपास के ग्रेटर नोएडा में हजारों निवासियों ने घोषणा की है कि जब तक स्थानीय प्राधिकरण उनकी मेहनत की कमाई से खरीदे गए फ्लैटों की रजिस्ट्री सुनिश्चित नहीं करता, तब तक वे वोट नहीं डालेंगे।
एनडीटीवी के अनुसार, नोएडा और आसपास के ग्रेटर नोएडा में हजारों निवासियों ने घोषणा की है कि जब तक स्थानीय प्राधिकरण उनकी मेहनत की कमाई से खरीदे गए फ्लैटों की रजिस्ट्री सुनिश्चित नहीं करता, तब तक वे वोट नहीं डालेंगे। कई अपार्टमेंट परिसरों के गेट और दीवारों पर ‘रजिस्ट्री नहीं, वोट नहीं’ लिखे पोस्टर लगे हैं।












