भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक्स पर अपने नाम के आगे जोड़ा ‘मोदी परिवार’

आदिल अहमद
डेस्क: केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा है। जिन नेताओं ने ‘मोदी का परिवार’ नाम में जोड़ा है, उनमें अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू, शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा शामिल हैं।

मोदी बोले, ‘आज देश का हर गरीब मेरा परिवार है। आज देश के कोटि कोटि बुजुर्ग मोदी का परिवार है। जिसका कोई नहीं है वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत मेरा परिवार है।’ इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन की रैली में एक दिन पहले पीएम मोदी पर निशाना साधा था।
लालू यादव ने कहा था, ‘मोदी कोई चीज़ है क्या। ये नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहा है। तुम बताओ न कि तुमको कोई संतान नहीं हुआ। बताओ। ज्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता कि परिवारवाद है। परिवार के लिए लोग लड़ रहे हैं। तुम्हारे पास परिवार नहीं है। तुम हिंदू भी नहीं हो। तुम्हारी माता जी का जब देहांत हो गया तो हर हिंदू अपनी मां के लिए शोक में केश दाढ़ी छिलवाता है। क्यों नहीं छिलवाया? बताओ।’











