सन्देशखाली मामले में अभियुक्त शाहजहाँ शेख ने कहा ‘मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं, मुझे ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है, वही न्याय करेगा’

अनुराग पाण्डेय
डेस्क: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले के मुख्य अभियुक्त शाहजहां शेख ने शुक्रवार को खुद पर लगे आरोपों को झूठा करार दिया। ये पहला मौका है जब शाहजहां शेख की ओर से अपनी सफाई में कोई बयान आया है। सीबीआई की हिरासत में स्वास्थ्य जांच के लिए जाते समय उन्होंने कहा, ‘मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। मुझे ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है। वही न्याय करेगा।’

ये दोनों अधिकारी वही हैं जो शाहजहां समर्थकों के हमले में बीती पांच जनवरी को घायल हो गए थे। सीबीआई के साथ फॉरेंसिक टीम भी है। ईडी ने बाद में वह मकान सील कर दिया था। लेकिन आज ताला खोलने के बाद घर की तलाशी ली गई और इस पूरे अभियान की वीडियोग्राफी की गई। इस टीम ने इलाके में शाहजहां के स्वामित्व वाले बाज़ार और आसपास के इलाकों का भी दौरा किया और लोगों से बातचीत की।











