शर्मनाक: झारखंड के दमुका में पति साथ कैम्प कर रही स्पेनिश महिला से गैंग रेप, बलात्कार पीडिता खुद बाइक चला कर पहुची शिकायत दर्ज करवाने थाने

अनिल कुमार

पटना: दुमका में एक स्पेनिश टूरिस्ट से कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने कुल सात लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने इस वारदात में शामिल होना कबूल किया है। वहीं अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं। जानकारी के मुताबिक मामला, 1 और 2 मार्च की दरमियानी रात का है।

वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के समय बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ थी। पहले वो पाकिस्तान घूमने गए थे। वहां से घूमकर बांग्लादेश पहुंचे और फिर इंडिया आए थे। ये लोग बाइक से घूम रहे थे। फिलहाल दुमका के एक गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। उसी दौरान कुल 7 लोगों ने मिलकर उस विदेशी महिला से गैंगरेप किया था। जिनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार रात तब हुई जब स्पेन का एक पर्यटक जोड़ा एक अस्थायी टेंट में रात्रि विश्राम कर रहा था।

यह युगल दुपहिया वाहन से बांग्लादेश से दुमका पहुंचा और वह बिहार से होते हुए नेपाल जाना चाहता था। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर ‘PTI’ से कहा, ‘‘पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार खुद गत रात घटनास्थल पर गए और वहां डेरा डाले हुए हैं। जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपमहानिरीक्षक, संथाल परगना, संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक घटना की जांच कर रहे हैं। कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘मैंने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मीडिया को बयान देने को कहा है।’ इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि इस घटना में सात से आठ स्थानीय युवक शामिल थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है।

डॉक्टरों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। स्पेन से एक महिला यहां घूमने आई थी। घटना बीते शुक्रवार की रात की बतायी जा रही है। महिला के साथ उसका पति भी था। सभी लोग बाइक से भागलपुर की ओर निकले थे। पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा पर विदेश से भारत आए थे। ये लोग स्पेन से पहले पाकिस्तान गए थे। इसके बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश और फिर बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे। यहां ये लोग दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रह रहे थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *