स्वच्छकार समाज एवं समाज सेवियों ने किया ‘मन का फेर’ का विमोचन

फारुख हुसैन
लखीमपुर-खीरी: कई पुस्तकों के लेखक संपादक सुरेश सौरभ की श्वेत वर्णा प्रकाशन से आयी नई पुस्तक ‘मन का फेर’ का विमोचन आज अंबेडकर पार्क में स्वच्छकार समाज एवं समाजसेवियों ने किया। विमोचन में रामस्वरूप गौतम, जैन सिंह बौद्ध, मनोज कुमार, श्याम सिंह, रामबाबू, कवि-शायर विकास सहाय, समाजसेवी जसपाल सिंह ‘पाली’,कवि श्याम किशोर ‘बेचैन’ आदि सम्मिलित हुए।

कवि श्याम किशोर बेचैन ने कहा-सौरभ जी की यह पुस्तक मन की ग्रंथियों, मन उलझनों को सुलझाने में मदद करेगी। सुरेश सौरभ ने कहा-मेरी यह कोशिश कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक यह पुस्तक पहुंचे, क्योंकि उसकी भावनाओं, संवेदनाओं को इनमें 60 लघुकथाकारों ने पिरोया है।











