बस्तर में कथित माओवादियों ने किया भाजपा नेता की हत्या

तारिक़ खान
डेस्क: छत्तीसगढ़ के बस्तर में संदिग्ध माओवादियों ने एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी। यहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं। मंगलवार को ही सुरक्षाबलों ने कांकेर में 29 माओवादियों के एक मुठभेड़ में मारे जाने का दावा किया था।

पर्चे में आरोप लगाया है कि पंचम दास मानिकपुरी पुलिस के गोपनीय सैनिक के रूप में काम कर रहे थे, इसलिए पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ने उनकी हत्या कर दी। बस्तर में पिछले साल भर में भारतीय जनता पार्टी के आठ नेताओं की माओवादियों ने हत्या कर दी है।
चुनाव के समय माओवादियों के हमले आमतौर पर बढ़ जाते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के समय, बस्तर में ही चुनाव प्रचार के लिए गए बीजेपी विधायक भीमा मंडावी और उनके साथियों की संदिग्ध माओवादियों ने हत्या कर दी थी।











