ईरान और इसराइल के बीच बढ़ते जंग के खतरे के बीच आस्ट्रेलिया ने दिया अपने नागरिको को हिदायत ‘तत्काल छोड़ दे इसराइल’

अबरार अहमद
डेस्क: ईरान और इसराइल के बीच संभावित युद्ध को देखते हुवे ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों को इसराइल छोड़ने की हिदायत दी है। बताते चले कि अमेरिका के दो अधिकारियों ने शुक्रवार को दावा किया कि इसराइल ने ईरान पर हमला किया है। ईरान ने किसी हवाई हमले की बात से इनकार किया है।

‘हम इसराइल और इसराइल के नियंत्रण वाले फलस्तीन में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से वहां से निकलने की अपील करते हैं।’ पिछले कुछ समय से इसराइल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।











