हमास ने कहा ‘युद्धविराम प्रस्ताव पर अपनी शर्ते मध्यस्थ क़तर और मिस्र को दे दिया है’, पढ़े क्या रखा है हमास ने अपने तरफ से शर्ते’

जगदीश शुक्ला
डेस्क: इसराइल और हमास के बीच चल रही जंग में भले गज़ा और खान युनिस तबाह हो चूका है। वेस्ट बैंक के इलाकों के अधिकतर आवास गिर चुके है। मगर इसराइल अपने बंधको को रिहा करवाने में अभी तक सफल नही रहा है। इस दरमियान युद्ध विराम हेतु मध्यस्थ देशो क़तर और मिस्र ने शांति की पहल दुबारा शुरू किया है।

हमास ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह अपनी मांगों पर कायम है। उसकी मांग है कि एक स्थायी युद्धविराम हो। संपूर्ण गाजा पट्टी से इजरायली सेना की वापसी हो। विस्थापित फ़िलिस्तीनियों की उनके क्षेत्रों और निवास स्थानों पर वापसी हो। एन्क्लेव में राहत और सहायता के प्रवेश में वृद्धि। गाजा पट्टी में पुनर्निर्माण की शुरुआत। हमास ने ख़ास तौर पर इस मुद्दे पर जोर दिया है कि ‘सौदे को समाप्त करने की तैयारी और दोनों पक्षों के बीच कैदियों के गंभीर और वास्तविक आदान-प्रदान’ ज़रूर हो।











