थाना लोहता पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त साहिल खान को किया गिरफ्तार

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के लोहता पुलिस ने अगवा की गई नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर अभियुक्त साहिल खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साहिल खान रोहनिया के गोविन्दपुर निवासी रोजन खान का बेटा है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

सुचना पर इस्पेक्टर लोहता प्रवीण कुमार अपने संग एसआई टुन्नू सिंह, का0 अलिमुल्लाह अंसारीम अनूप गौतम और महिला सिपाही मोनी वर्मा के साथ लोहता रेलवे स्टेशन पहुचे तो पुलिस को देख अभियुक्त साहिल खान भागने की कोशिश करने लगा जिसको दौड़ा कर पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया और उससे पीडिता/अपहृता नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











