कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय
डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को रायबरेली सीट का पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को अमेठी सीट पर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।












