दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने अंतरिम ज़मानत बढाने के लिए दाखिल किया याचिका, स्वास्थय के आधार पर दाखिल हुई याचिका

ईदुल अमीन
डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम ज़मानत का समय 7 दिन बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आप नेता आतिशी ने इसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुवे यह याचिका दाखिल हुई है।

उन्होंने कहा कि ‘शुरुआती जांच से यह संकेत मिला है कि उनके कीटोन का स्तर बहुत ज्यादा है।’ आतिशी ने कहा कि हाई कीटोन लेवल के साथ-साथ अचानक वजन कम होने से कैंसर और किडनी जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यही वजह है कि डॉक्टरों ने अरविंद केजरीवाल को पूरे शरीर का पीईटी स्कैन समेत कई अन्य जांच करवाने के लिए कहा है। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उन्हे सुप्रीम कोर्ट ने 2 जून तक जमानत दी थी।











