इसराइल में हुआ बंधको की रिहाई के लिए नेतन्याहु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

आफताब फारुकी
डेस्क: ग़ज़ा में बंधक बनाए गए इसराइली लोगों की रिहाई के लिए हज़ारों लोगों ने इसराइल में शनिवार देर रात मार्च निकाला है। आंदोलनकारियों ने पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू पर अपने फायदे के लिए जंग को आगे बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। एक आंदोलनकारी ने कहा है कि ‘जंग नहीं ज़िंदगी ज़रूरी है।’

इसराइल ने इस प्रस्ताव में यह भी कहा है कि वो फस्लतीनी कैदियों को रिहा करेगा। हमास के अधिकारियों का कहना है कि वो ऐसे किसी भी प्रस्ताव के लिए राज़ी नहीं होगा जिसमें ग़ज़ा में स्थाई संघर्ष विराम की बात ना हो।











