संयुक्त राष्ट्र में इसराइल और अमेरिका द्वारा ज़बरदस्त विरोध के बावजूद भारी बहुमत ने फलस्तीन की पूर्ण सदस्यता का समर्थन किया

आफताब फारुकी
डेस्क: संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने फ़लस्तीन की सदस्यता का समर्थन किया है। संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने भारी बहुमत के साथ फ़लस्तीन की पूर्ण सदस्यता का समर्थन किया है। फ़लस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव का 143 देशों ने समर्थन किया है जबकि 9 देशों ने इसके ख़िलाफ़ मतदान किया।

लेकिन शुक्रवार को आम सभा में मिले समर्थन को फ़लस्तीनियों के लिए दुनिया में बढ़ रहे समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। इस समय फ़लस्तीनी क्षेत्र संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश नहीं है बल्कि पर्यवेक्षक देश हैं। इसराइली विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र आम सभा को फ़ैसले को एक ‘बेतुका फ़ैसला’ कहा है।











