मशहूर यु-ट्यूबर बाबी कटारिया ‘कबूतरबाज़ी’ के आरोप में हुआ गिरफ्तार

मो0 शरीफ
डेस्क: मशहूर यु-ट्यूबर बाबी कटारिया को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाबी पर कबूतरबाजी के आरोप में ऍफ़आईआर गुरुग्राम थाने में दर्ज है। गुरुग्राम के बजघेडा थाने में पुलिस ने आईपीसी 370 के तहत मामला दर्ज किया था। जिस क्रम में यह गिरफ़्तारी हुई है।

पीड़ित युवकों का आरोप है कि करीब 150 भारतीयों को मानव तस्करी के जरिए इसी तरह कंपनी में लाया गया जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। इनमें वे महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें बॉबी कटारिया जैसे दलालों ने नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी के जरिए भेजा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।











