गाजीपुर लोकसभा चुनाव: चुनावी दंगल में मैदान में बचे अब 11 प्रत्याशी, अफजाल अंसारी की पुत्री नुसरत का परचा हुआ ख़ारिज

रेयाज अहमद
गाजीपुर: लोकसभा चुनाव हेतु गाजीपुर की सियासी रण में अब कुल 11 प्रत्याशी बचे है। समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अफजाल अंसारी का परचा वैध करार होने के बाद उनकी पुत्री नुसरत अंसारी का परचा खारिज हो गया है।

दलों के प्रत्याशियों में में समाजवादी पार्टी से अफजाल अंसारी बहुजन समाज पार्टी से उमेश कुमार सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी से पारस नाथ राय है। 08 प्रत्याशी रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलो से भिन्न) जिसमें विश्व कल्याण राष्ट्रीय समाज पार्टी से अजय, युग तुलसी पार्टी से आदित्य श्रीवास्तव, भारतीय लोकवाणी पार्टी से धनंजय कुमार तिवारी, जन जनवादी पार्टी से रामचरन एवं मौलिक अधिकार पार्टी से रामप्रेवश का परचा वैध रहा।











