भाजपा नेता के पुत्र पर बूथ कैप्चर के आरोपों पर अब होगा दाहोद के उस बूथ पर दुबारा मतदान

आदिल अहमद
डेस्क: गुजरात के लोकसभा क्षेत्र दाहोद के एक पोलिंग बूथ पर फिर से वोट डाले जाएंगे। दाहोद की संतरामपुर के परथमपुर स्थित बूथ संख्या 220 पर 11 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये फ़ैसला उस बूथ पर वोटिंग के दौरान हुई अनियमितताओं को देखते हुए लिया गया है।

वीडियो में विजय भाभोर को कथित तौर पर ये कहते हुए सुना जा सकता था- ‘ईवीएम मेरे पिता की है।’ कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की थी। बताया जाता है कि शिकायत होने के बाद विजय भाभोर ने वीडियो डिलीट कर दिया था।











