सिरफिरा एकतरफा इश्क बना कातिल: लड़की से करता था एकतरफा प्यार, किया शादी को प्रपोज़ तो लड़की ने कर दिया मना, इसी से नाराज़ सिरफिरे युवक ने लड़की पर किया तलवार से ताबड़तोड़ हमला, हुई मौत

जावेद अंसारी
अमृतसर: मोहाली के फेज 5 में आज सुबह सड़क के बीच में तेज धार हथियार से जब महिला पर हमला हुआ तो आस पास राहगीर आ जा रहे थे। हैरानी की बात ये है कि किसी ने भी हमलावर को पकड़ने की कोशिश नहीं की। ना ही किसी ने बलविंदर की मदद की। कत्ल के बाद हमलावर आसानी से मौके से फरार हो गया।

सुखचैन के हाथ में एक तलवार थी। युवती दो तीन महिलाओं के साथ थी। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हाथ में तलवार लिए सुखचैन बलविंदर पर तलवार से ताबड़तोड़ वार करता है। दिन के उजाले में हुए इस हमले में बलविंदर जमीन पर लहूलुहान होकर गिर जाती है। जब तक उसे असपताल ले जाया जाता है उसकी मौत हो जाती है। मोहाली के फेज 5 में आज सुबह सड़क के बीच में तेज धार हथियार से जब महिला पर हमला हुआ तो आस पास राहगीर आ जा रहे थे।











