गिरता पुल बिहार में: एक सप्ताह के अन्दर तीसरा पुल हुआ धराशाही

ईदुल अमीन
डेस्क: बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) में रविवार को एक छोटा निर्माणाधीन पुल गिर गया। पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि बिहार में पिछले एक सप्ताह में पुल गिरने का ये तीसरा मामला है। अधिकारियों के मुताबिक़ मोतिहारी के घोड़ासहन ब्लॉक में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है।

बीते 4 जून को भी बिहार के खगड़िया में गंगा पर बने पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया था। यह घटना कैमरे में भी क़ैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। यह पुल क़रीब 1717 करोड़ की लागत से भागलपुर ज़िले के सुल्तानगंज और खगड़िया ज़िले के अगुवानी के बीच बन रहा था।











