महाराष्ट्र: मार्किट में लांच हुवे अब नए बाबा जो पीट पीट कर शराब का नशा छुडवा देते है

शफी उस्मानी
डेस्क: महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में एक नए बाबा लांच हुवे है। इन नए बाबा ने घाटनांद्रा गांव के धारेश्वर संस्थान नामक आश्रम में लांचिंग किया है। इनका नाम है शिवाजी पुंडलिक बर्डे उर्फ शिवा महाराज जिन्होंने इलाज के नाम पर युवक को पीटा। बाबा पीट पीट कर शराब की लत छुडवा देते है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह एक युवक की शराब की लत छुडवाने के लिए जमकर बेरहमी से उसकी पिटाई कर रहे है।

इस घटना के उजागर होने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है और वे ढोंगी बाबा के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवक की शिकायत मिलने के बाद ही आरोपी बाबा के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाबा के सामने एक युवक बैठा है जिसे शराब पीने की लत लगी हुई है। जैसे ही यह बात बाबा को बताई जाती है, बाबा युवक को बेरहमी से थप्पड़ और घूंसे मारने लगते हैं।
युवक की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे लोग गुस्से में हैं और बाबा की हरकत की निंदा कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटाई के बाद युवक उठकर जाने लगता है, लेकिन पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति उसे दोबारा बाबा के पैर छूने के लिए कहता है। युवक जैसे ही बाबा के पैर छूने के लिए झुकता है, बाबा एक बार फिर उसे पीटने लगता है। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया।











