लिव इन में रहती थी विकास के साथ संगीता, सहेली करती थी मना तो लिव इन पार्टनर के साथ मिल सहेली की हत्या कर किया लाश के टुकड़े, जिस्म से अलग कर सर फेका 250 किमी दूर, आखिर चढ़ ही गए पुलिस के हत्थे

मो0 कुमेल
डेस्क: बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में 15 जून को अंडर ब्रिज के नीचे डंपिंग यार्ड में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था, जिसके हाथ और गर्दन कटी हुई थीं। सूचना मिलने पर एसपी तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंचीं लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। अब इस मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

बीकानेर पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास मान टूर एंड ट्रैवल का काम करता था। मृतका मुस्कान पाली की रहने वाली थी, जबकि विकास मान झुंझनू का और संगीता पीलीबंगा हनुमानगढ़ की रहने वाली है। मुस्कान संगीता को अपनी बड़ी बहन मानती थी लेकिन उसे विकास और संगीता का लिव-इन में रहना पसंद नहीं था। उसकी दखलंदाजी से परेशान होकर विकास और संगीता ने मिलकर मुस्कान की हत्या कर दी।
बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मुस्कान और संगीता एक-दूसरे को जानती थीं और सभी जोधपुर में रहते थे। घटना के दिन मुस्कान और आरोपियों के बीच बहस हुई थी, जिससे गुस्से में आकर विकास ने मुस्कान का गला दबाकर हत्या कर दी और शव बीकानेर लाकर काट दिया। फिर सिर और हाथ वापस जोधपुर ले जाकर फेंक दिए। एसपी ने इसे अब तक का सबसे चैलेंजिंग केस बताया।











