कांग्रेस ने नियुक्त किया गौरव गोगोई को लोकसभा में उपनेता

आदिल खान
डेस्क: कांग्रेस के नेता और असम की कलियाबोर सीट से सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने अपने एक एक्स पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी।

इसके अलावा मणिकम टैगोर बी और बिहार के किशनगंज के सांसद डॉ। एमडी जावेद को व्हिप नियुक्त किया गया है। वेणुगोपाल ने नए नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, ‘सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की पार्टियां लोकसभा में लोगों के मुद्दे को पूरी ऊर्जा के साथ उठाएंगी।’











