गज़ा में स्कूल पर हुवे हमले में 30 फलस्तीनी नागरिको की मौत, 100 से अधिक घायल

आफताब फारुकी
डेस्क: ग़ज़ा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इसराइली सेना के एक हमले में कम से कम से 30 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यह हमला एक स्कूल पर हुआ जहां विस्थापित फ़लस्तीनी आसरा लिए हुए थे।

इसराइली डिफेंस फ़ोर्सेस (आईडीएफ) ने पिछले हफ्ते भी इसी तरह का आदेश निकाला था जिसके तहत रिहायशी क्षेत्र की सीमा में फेरबदल किया गया था। इस दरमियान आज अमेरिका दौरे पर गये नेतन्याहू ने ट्रंप से मुलाकात किया है जिसके बाद शांति समझौते के लिए शिष्टमंडल भेजने की बात कही है। वही कमला हैरिस ने कहा है कि वह गज़ा में जनसंहार पर खामोश नही रहेगी।











