अपने भाई को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर पंहुचा मंगल सिंह हाथो में तमंचा लहराते हुवे पुलिस चौकी और कहा ‘किसी में दम हो तो पकडे मुझे’

मो0 कुमेल
डेस्क: मथुरा में कोसीकला से बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां ऑफिसर्स कॉलोनी में फायरिंग की घटना हुई। कॉलोनी में रहने वाले मंगल सिंह ने जमीनी विवाद में अपने भाई हुकुम को गोली मार दी। इस घटना में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पैसे के लेनदेन एवं जमीन का विवाद चल रहा था।

पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। मंगल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी देहात त्रिगुण विशन का कहना है कि दो भाइयों के बीच विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है वहीं दूसरे भाई मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।











