बिल्थरारोड: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयो ने किया पौधा रोपण

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51वा जन्मदिन अत्यन्त ही धूम-धाम के साथ सोमवार को दिन में 12 बजे से स्थानीय नगर के जिला पंचायत के डांक बंगले में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रमुख महासचिव अंगद यादव के नेतृत्व में मनाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काट कर एक दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाया एवं एक दुसरे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।












