अहमदाबाद में बोले कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ‘हमने भाजपा को अयोध्या में हराया है, वैसे ही हम गुजरात में भाजपा को हराने जा रहे है’

आदिल अहमद
डेस्क: लोकसभा में विपक्षी दल का नेता बनने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहली बार गुजरात का दौरा किया है। शनिवार को अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “अब आपको डरना नहीं है। अगर आप बिना डरे बीजेपी से लड़ गए तो बीजेपी सामने नहीं खड़ी हो पाएगी।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन उनके सर्वे करने वाले ने बताया कि वो हार जाएंगे और उनका राजनीतिक करियर ख़त्म हो जाएगा।‘











