इसराइली सेना ने जहाज़ से पचे गिरा कर फलस्तीनियों को गज़ा छोड़ने के लिए कहा

तारिक़ खान
डेस्क: इसराइली सेना ने उत्तर में तेज सैन्य अभियानों के बीच, ग़ज़ा शहर के सभी निवासियों को दक्षिण से मध्य ग़ज़ा पट्टी तक खाली करने को कहा है। विमान से गिराए गए पर्चे में सभी निवासियों को सुरक्षित मार्ग से ख़तरनाक युद्ध क्षेत्र को छोड़ने के लिए कहा गया है।

इस पर हमास का कहना है, ‘इसराइल की नई गतिविधि से संभावित युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते पर बुधवार को क़तर में फिर से शुरू हुई बातचीत के पटरी से उतरने का ख़तरा है।’ अनुमान है कि ग़ज़ा शहर में अभी भी ढाई लाख से अधिक लोग रह रहे हैं और कुछ लोगों को दक्षिण की ओर पलायन करते हुए देखा गया है।











