शादीशुदा असमा से इश्क करना पड़ा हेमशंकर को महंगा, हेमशंकर की कही और शादी की बात सुनकर माशूका ने फेका उसके चेहरे पर तेज़ाब

यश कुमार
डेस्क: शादीशुदा महिला से इश्क फरमाना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया जब वह महिला उसकी शादी की बात सुनकर उसके दूकान पहुची और उसके चेहरे पर तेज़ाब फेक दिया. मामला आगरा के हरिपर्वत इलाके के शास्त्रीनगर मे 27 जुलाई की दोपहर का है जब एक दुकान पर अचानक एक महिला ने दुकान के मालिक के ऊपर तेजाब फेंक दिया। चेहरे पर तेजाब फेंके जाने से दुकान मालिक दर्द से कराहने लगा।

असमा तो शादीशुदा थी लेकिन हेमशंकर की शादी नही हुई थी। अभी पिछले हफ्ते ही हेमशंकर की शादी कहीं और तय हो गई थी। यह बात उसने अपनी प्रेमिका असमा को बताई। हेमशंकर की शादी की बात सुनकर असमा बिफर गई। असमा हेमशंकर से इस कदर नाराज़ हुई कि उसने दुकान पर जाकर उस पर तेज़ाब फेंक दिया।
गिरफ्तारी के बाद असमा ने मीडिया से कहा कि हेमशंकर से उसकी मुलाकात 6 महीने पहले हुई थी। दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए थे। असमा का कहना है कि हेमशाकर ने उसे शादी का झांसा दिया है। उसका इस्तेमाल किया है। असमा का दावा है कि हेमशंकर ने प्यार का झूठा नाटक किया शादी का वादा लेकिन मंगनी कहीं और कर ली। जांच में ये भी पता चला कि असमा हेमशंकर को तीन दिन से घर बुला रही थी लेकिन वो कन्नी काट रहा था।











