झारखण्ड के सीएम चम्पई सोरेन ने दिया इस्तीफा, कहा गठबंधन का नेता हमने हेमंत सोरेन को चुना, हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का पेश किया दावा

आफताब फारुकी
डेस्क: झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। रांची में बुधवार की शाम सीएम चंपाई सोरेन राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। उनके साथ हेमंत सोरेन भी मौजूद हैं। हेमंत सोरेन ने विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इससे पहले चंपाई सोरेन के अवास पर इंडिया गठबंधन के विधायक दल की हुई थी।

चंपाई सोरेन ने कहा, ‘गठबंधन ने जो निर्णय लिया, हमलोगों ने उसी के अनुसार काम किया है।’ वहीं इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा, ‘माननीय मुख्यमंत्री ने सभी बातें कह दी है। अभी बहुत अफरा तफरी है, बाकी बातें हमलोग विस्तृत रूप से बता देंगे। जो भी प्रक्रिया है उसे हमलोगों ने पूरा कर लिया है।’ शपथ के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी बातें चरणबद्ध तरीके से बता दी जाएगी।











