रामपुर: जनरथ और वोल्वो बस की टक्कर में 3 की मौत, पांच बच्चों समेत 49 घायल, सावन में वन वे होने के कारण दोनों बसों की आमने-सामने हुई टक्कर

एच भाटिया
रामपुर। रामपुर लखनऊ दिल्ली हाईवे पर सोमवार की सुबह दो बसों की भिड़ंत में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 49 यात्री घायल हो गए। सावन माह का सोमवार होने के कारण हाइवे पर ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया है। इसी कारण मिलक में भैरव बाबा मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

भारी संख्या में घायलों को देख अस्पताल कर्मचारियों और डाक्टरों के हाथ पैर फूल गए। अस्पताल परिसर के फर्श पर लेटे घायल दर्द से कराह रहे थे। अस्पताल में हर जगह घायल ही घायल दिखाई दे रहे थे। प्रशासन ने मामले में जांच शुरू कर दिया है।











