सूरत में छः मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगो के फंसे होने की सम्भावना, जारी है रेस्क्यू आपरेशन
यश कुमार
सूरत: गुजरात के सूरत में एक छह मंज़िला इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया, ‘सूरत के सचिन इलाके में एक छह मंज़िला बिल्डिंग धराशायी हो गई है। उसमें रहने वाले कई लोग फंस गए हैं।’

सूरत के कलेक्टर डॉ0 सौरभ पारधी ने बताया, ‘रेस्क्यू में फ़ायर ब्रिगेड की टीम, एनडीआरएफ़ और पुलिस की टीम काम पर लगी हुई है। हमलोग कोशिश कर रहे हैं कि बाकी लोगों का भी जल्द से जल्द रेस्क्यू कर लिया जाए।’











