होटल में मिलने पहुचे युगल की जानकारी न जाने किसने युवती के परिजनों को दे दिया, मौके पर आये युवती के परिजनों ने जमकर युवक को धो डाला, वीडियो हुआ वायरल

यश कुमार
डेस्क: फिरोजाबाद के एक होटल में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक दूसरे से मिलने पहुंचे थे। मगर दो चाहने वालो का ये मिलन उस समय सार्वजनिक हो गया जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी किसी ने दे दिया। दोनों युगल अभी चैन से बैठे भी न थे कि युवती के परिजन होटल आ धमके और युवक की जमकर पिटाई कर दिया। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और पुलिस ने होटल संचालक सहित मारपीट करने वालो को पकड कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।

#यूपी के #फिरोजाबाद में होटल में युवक और युवती को परिजनों ने पकड़ा गया !!
युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई की !!
मारपीट का वीडियो सोशल पर हुआ वायरल, होटल संचालक समेत 4 से 5 लोग गिरफ्तार !!
फिरोजाबाद के बाबा होटल का मामला.#viralvideo #up #Firozabad @Uppolice @UPGovt… pic.twitter.com/txIm2P0af1
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) July 24, 2024
मारपीट की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं। युवक को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने होटल संचालक समेत 4 से 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।











