महाराष्ट्र के बदलापुर में मासूम बच्चियों के साथ यौन शोषण मामले में लिया बाम्बे हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान

आफताब फारुकी
डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के बदलापुर में चार साल की दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक़, जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और पृथ्वीराज चव्हाण की बेंच गुरुवार को मामले की सुनवाई करेगी।

17 अगस्त को पुलिस ने अटेंडेंट अभियुक्त को भी गिरफ़्तार किया है। वहीं इस घटना के बाद महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग (एमएससीपीसीआर) ने राज्य भर के सभी पुलिस स्टेशनों में बच्चों और महिलाओं के लिए एक स्पेशल ब्रांच या एक मिनी पुलिस स्टेशन बनाने की सिफारिश की है।











