लखीमपुर: मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए डीएम ने शुरू की मुहिम, ड्रोन के जरिए शुरू कराया एंटीलार्वा का छिड़काव

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: संचारी रोगों के रोकथाम के उद्देश्य से जनपद लखीमपुर खीरी जिले में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने डेंगू, मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर जलजमाव और संभावित लार्वा वाले स्थानों पर ड्रोन के जरिए एंटीलार्वा का छिड़काव की अभिनव पहल शुरू की है।

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि डीएम की पहल पर जिले में ड्रोन की मदद से एन्टीलार्वल का छिड़काव उथले जलजमाव वाले स्थलों पर किया जा रहा है। क्योंकि इसमें मैनपावर एवं समय कम लगता है तथा एन्टीलार्वल दवा का समान रूप से सब जगह छिड़काव हो जाता है, जिससे मच्छर के लार्वा का एक साथ विनष्टीकरण हो जाता है।











