ईरान में निकली हमास के टॉप लीडर हनिया की अंतिम यात्रा में हजारो की भीड़

माहिरा खान
डेस्क: ईरान में निकाली गई हमास के टॉप लीडर इस्माइल हनिया की अंतिम यात्रा में हज़ारों लोगों की भीड़ जमा हुई। हनिया की मौत बुधवार को तेहरान में हुए एक हमले के दौरान हुई थी। ईरान के सर्वोच्च नेता अयोतुल्लाह अली ख़ामेनई ने हमास नेता के लिए प्रार्थना की। हनिया के शरीर को क़तर में दफ़नाया जाना है।

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनके देश ने हाल के दिनों में अपने दुश्मनों पर कठोर प्रहार किए हैं, जिसमें तेहरान हमले से कुछ घंटे पहले लेबनान में एक सीनियर हिजबुल्लाह कमांडर की मौत भी शामिल है।











