तिरुपति मंदिर प्रसाद को लेकर चल रहे हंगामे के बीच कर्णाटक सरकार का निर्देश ‘राज्य में श्रधालुओ को खिलाये जाने वाले प्रसाद में केवल नंदिनी घी का ही हो प्रयोग’

शफी उस्मानी
डेस्क: कर्नाटक सरकार ने सभी राज्य सरकार द्वारा संचावित मंदिरों में प्रसाद बनाने और श्रद्धालुओं को खिलाने के लिए नंदिनी घी का प्रयोग सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाले लड्डू में कथित मिलावट के आरोपों के बाद कर्नाटक ने यह नोटिफिकेशन जारी किया है।

कर्नाटक में लगभग 34,562 मंदिर है, जिसमें से 202 मंदिरों को ग्रुप ए में रखा गया है। उनमें से एक दर्जन से अधिक मंदिरों में भक्तों को खाना भी खिलाया जाता है। रामालिंगा रेड्डी ने कहा है, उनमें से अधिकांश नंदिनी घी का प्रयोग करते हैं, लेकिन हमने भक्तों को कल्याण के लिए और शुद्ध खाना खिलाने पर जोर देने के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया है।











